फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल के सखी बूथ में हुआ 47.34 प्रतिशत मतदान

नैनीताल के सखी बूथ में हुआ 47.34 प्रतिशत मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल के सखी बूथ में हुआ 47.34 प्रतिशत मतदान
सांकेतिक तस्वीर
नैनीताल/भीमताल/रामनगर। नैनीताल में बने सखी बूथ पर 47.34 प्रतिशत मतदान हुआ। महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग द्वारा सखी पोलिंग बूथ की पहल की गई है, इसमें पीठासीन अधिकारी से लेकर अन्य पोलिंग टीम में भी महिलाएं भी शामिल हैं। अपर माल रोड के पास नगर पालिका के नर्सरी स्कूल में बने सखी बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान निपटा। इस दौरान बूथ में कुल 1054 वोटों में से 499 मतदाताओं ने वोट डाले। उधर, भीमताल ब्लॉक कार्यालय में महिला कार्मिक बूथ बनाया गया। इसमें पीठासीन अधिकारी इला कैड़ा सहित सभी अन्य कर्मी महिलाएं थीं। एसडीएम धारी विवेक राय ने बताया कि भीमताल विधानसभा में भीमताल ब्लॉक को महिला कार्मिक बूथ बनाया गया। गढ़वाल संसदीय सीट के रामनगर में आमडंडा में महिला बूथ बनाया गया था। इस मतदान केंद्र में सभी कार्मिक महिला ही थी। सहायक निर्वाचन अधिकारी हर गिरी ने बताया कि मतदान के लिए रामनगर को पांच जोन एवं 14 सेक्टर में बांटा गया था। रामनगर में कुल 90 मतदान केंद्र हैं, जिसमें 141 बूथ है। इसके अलावा 29 ईवीएम और वीवीपैट तहसील, पीरूमदारा, सुंदरखाल, मालधन, पाटकोट और सांवल्दे में कड़ी सुरक्षा के बीच रिजर्व में रखी गई है। यहां 16 बूथों पर कैमरों के जरिये वेबकास्टिंग सुविधा भी उपलब्ध रही।
विज्ञापन


महिला कर्मियों ने भी संभाली बूथों की कमान
नैनीताल, भीमताल और रामनगर में भी बनाए गए थे महिला बूथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed