फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आज महारथियों का भविष्य तय करेंगे मतदाता

आज महारथियों का भविष्य तय करेंगे मतदाता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
आज महारथियों का भविष्य तय करेंगे मतदाता
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर मतदाता बृहस्पतिवार को महारथियों का भविष्य तय करेंगे। इस चुनाव में पुराने प्रतिद्वंद्वी और पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट की साख दांव पर है, तो हल्द्वानी के नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश और कैबिनेट मंत्री यशपाल जैसे नेताआें के राजनीतिक कौशल, दक्षता, अनुभव की भी परीक्षा है।
विज्ञापन

इस सीट पर भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को मैदान में उतार, तो कांग्रेस ने कद्दावर नेता हरदा को प्रत्याशी बनाकर मुकाबला रोचक बना दिया। यह दोनों खांटी नेता अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। दोनों ही 2017 के विधानसभा चुनावों में हार गए थे। इसके बावजूद दोनों पर उनकी पार्टी ने विश्वास जताते हुए टिकट दिया है, ऐसे में यह चुनाव दोनों के लिए अहम है। इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस के आला नेताओं के राजनीतिक कौशल का भी इम्तिहान है। पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक बंशीधर भगत, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय से लेकर लोकसभा चुनाव प्रभारी दान सिंह रावत, कांग्रेस में पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, प्रकाश जोशी, सरिता आर्य आदि वरिष्ठ नेताओं के मेहनत, प्रबंधन, कुशलता की भी परीक्षा होगी। ये नेता अपनी पार्टी के प्रत्याशी को कितना वोट दिलाने में सफल होंगे, यह परिणाम बताएगा।
विज्ञापन


आज महारथियों का भविष्य तय करेंगे मतदाता
नेताओं के राजनीतिक कौशल, अनुभव की होगी परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed