फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल लोकसभा सीट में अब कांग्रेस और भाजपा के अपने-अपने ‘रावत’

नैनीताल लोकसभा सीट में अब कांग्रेस और भाजपा के अपने-अपने ‘रावत’

Sat, 30 Mar 2019 02:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल लोकसभा सीट में अब कांग्रेस और भाजपा के अपने-अपने ‘रावत’
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
हल्द्वानी। भाजपा के चुनाव का प्रभार अब केदार जोशी की जगह दान सिंह रावत संभालेंगे। केदार जोशी को दान सिंह की जगह अल्मोड़ा सीट का प्रभार सौंप दिया गया है। नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस के प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री हैं और भाजपा की ओर से चुनाव के परवान चढ़ने के बीच इस बदलाव के पीछे मूल वजह जातिगत समीकरण में संतुलन साधना माना जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नैनीताल लोकसभा सीट के प्रभारी की जिम्मेदारी कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी को सौंपी गई थी। इसी तरह अल्मोड़ा सीट का जिम्मेदारी राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत को सौंपी गई थी। अब भाजपा की प्रदेश इकाई ने दोनों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए एक- दूसरे की जगह पर भेजा है। केदार जोशी 2014 में भी अल्मोड़ा सीट के प्रभारी रह चुके हैं। उनका संबंधित क्षेत्रों में अच्छा खास प्रभाव भी है। चर्चा है कि अल्मोड़ा सीट पर उनकी डिमांड भी थी। वहीं, दान सिंह रावत का भी नैनीताल लोकसभा सीट के क्षेत्र में प्रभाव होने की बात कही जा रही है। प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट के अनुसार दोनों सीटों पर लोकसभा सीट के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में शुक्रवार को बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


नैनीताल लोकसभा सीट में अब कांग्रेस और भाजपा के अपने-अपने ‘रावत’
भाजपा ने बदला लोकसभा चुनाव प्रभारी, दान सिंह रावत को सौंपी जिम्मेदारी
इस बदलाव के पीछे जातिगत समीकरण साधने को मानी जा रही है वजह
केदार जोशी को अब अल्मोड़ा लोकसभा का चुनाव प्रभारी का दायित्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed