{"_id":"5c993becbdec22147057a6a8","slug":"131553546220-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने पत्रकार को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों ने पत्रकार को गोली मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एक साप्ताहिक अखबार से जुड़े मनोज बोरा को दो युवकों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली पैर में लगी है। युवक एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
मुखानी थाना क्षेत्र के शिव शक्ति कालोनी, बिठौरिया नंबर एक निवासी 29 वर्षीय मनोज बोरा ने पुलिस को बताया कि सोमवार चार बजे बाइक सवार दो युवक उनके घर के पास आए और किराये पर रूम के बारे में पूछने लगे। मनोज के अनुसार जब कमरा किराये पर खाली नहीं होने की बात कही तो दोनों युवक भड़क गए। आरोप है कि दोनों ने मनोज को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली चलने से आसपास सनसनी फैल गई। लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मनोज को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इधर, घटना की सूचना पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और एसओ मुखानी नंदन सिंह रावत ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से मामले की जानकारी ली। एसओ मुखानी नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी से भी आरोपियों की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। इधर, एक सप्ताह के भीतर पत्रकार पर हमले की दूसरी घटना है। एक पत्रकार पर दो हिस्ट्रीशीटरों ने तमंचा तान दिया था।
युवक को दिनदहाड़े गोली मारी
मुखानी के बिठौरिया नंबर एक में वारदात