फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   द्वाराहाट में सात वर्षीय बालक पर झपटा तेंदुआ, जख्मी किया

द्वाराहाट में सात वर्षीय बालक पर झपटा तेंदुआ, जख्मी किया

Wed, 12 Dec 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट में सात वर्षीय बालक पर झपटा तेंदुआ, जख्मी किया
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उपमंडल के गांवों में इन दिनों तेंदुए ने खासा आतंक मचाया हुआ है। तेंदुए ने द्वाराहाट के नागार्जुन गांव में सात वर्षीय बालक पर हमला बोल दिया,जिससे बालक बुरी तरह घायल हो गया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का उपचार चल रहा है। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम बालकृष्ण का सात वर्षीय पुत्र यश कुमार घर के आंगन में गया था, उसी दौरान घात लगाए बैठा तेंदुआ उस पर झपट पड़ा। यश के दादा जोगा राम ने तेेंदुए को पोते पर झपटते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच भारी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


होहल्ले के चलते तेेंदुआ वहां से भाग गया। ग्रामीण देर रात घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट लाए यहां चिकित्सक डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ.रुचि ने यश का उपचार किया। यश के माथे पर तीन टांके लगे हैं। हाथ और पैरों पर भी नाखूनों के घाव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अभिषेक ने बताया कि यश अब खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के बाद यश को डिस्चार्ज कर दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रमेश उप्रेती, नवीन उप्रेती, नंद राम, प्रधान लालू राम, विपिन चंद्र जोशी, विनोद जोशी, ललित भट्ट आदि ने तेंदुए के आतंक पर गहरा आक्रोश जताया। बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए का आतंक मचा हुआ है, लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed