{"_id":"5bec88b5bdec22696d7821b6","slug":"131542228149-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी के पीयूष जोशी ने सिक्किम के खिलाफ जड़ा नाबाद दोहरा शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी के पीयूष जोशी ने सिक्किम के खिलाफ जड़ा नाबाद दोहरा शतक
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
cricket ball
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। भुवनेश्वर में हो रही अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में हल्द्वानी के पीयूष जोशी ने सिक्किम के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक ठोंका है। पीयूष अभी 200 रनों पर खेल रहे हैं।
बुधवार को हुए मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले दिन ही ओपनर बल्लेबाज पीयूष जोशी और आदित्य सेठी ने शानदार प्रदर्शन दिया। दोनों ने सिक्किम के खिलाफ शतक जड़ा। आदित्य ने 113 रन बनाए। पहले दिन का मैच खत्म होने तक पीयूष नाबाद 200 और कमलेश कन्याल नाबाद 49 रनों पर खेल रहे हैं। पीयूष ने 277 गेंदों पर 200 रन बनाए हैं। वहीं टीम ने 94 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 381 रन बना लिए हैं। इधर पीयूष के दोहरा शतक जड़ने पर अमरावती कॉलोनी स्थित घर में खुशी का माहौल है। इस दौरान लोगों ने पियूष के पिता चंद्रशेखर जोशी और माता बबीता जोशी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी के कोच नवीन टम्टा, मनोज भट्ट, विजय आर्या, पूर्व सहायक खेल निदेशक विनोद वर्मा, मीडिया प्रभारी कमल पपने, लीला कांडपाल, सुरेंद्र नेगी, विकास पांडे आदि मौजूद थे।
भुवनेश्वर में हो रही अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन