फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खेल संघों से होगी वरिष्ठ पदाधिकारियों की छुट्टी

खेल संघों से होगी वरिष्ठ पदाधिकारियों की छुट्टी

Mon, 17 Sep 2018 02:03 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खेल संघों से होगी वरिष्ठ पदाधिकारियों की छुट्टी
sports shimla
हल्द्वानी। खेल संघों में अब बुजुर्गों की छुट्टी हो जाएगी। राज्य सरकार ने खेल कोड 2011 को लागू कर शासनादेश भी जारी कर दिया है। 70 साल से अधिक उम्र पूरी करने वाले खेल संघों में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद त्याग देंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल विकास नीति 2011 के आधार पर राज्य में खेल कोड को हाल ही मंजूरी दी गई है। खेल सचिव भूपिंदर कौर औलख ने पांच सितंबर को इसका शासनादेश जारी कर दिया गया। नए खेल कोड में ओलंपिक में शामिल 40 खेलों और उनके संघों के गठन व पदाधिकारियों के चुनाव पर नियम बनाए गए हैं। इसमें संघों के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वालों की 70 वर्ष उम्र निर्धारित कर दी गई है। राज्य सरकार उन्हीं खेल संघों को मान्यता देगी जो तीन साल से सक्रिय होंगे। संघ स्वैच्छिक संगठन के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। खेल संघों का संविधान, जनरल बॉडी, चुनाव की व्यवस्था व हर साल ऑडिट कराना होगा।
विज्ञापन


70 वर्ष की उम्र के बाद नहीं बन सकेंगे खेल संघों में पदाधिकारी
स्वैच्छिक संगठन के रूप में पंजीकृत संगठन को मिलेगी मान्यता
सरकार ने खेल कोड 2011 को लागू कर शासनादेश जारी किया, हर साल कराना होगा ऑडिट

ये हैं शर्तें
-अध्यक्ष लगातार तीन कार्यकाल तक पद पर बना रह सकता है।
-सचिव या कोषाध्यक्ष दो कार्यकाल लगातार पद धारण कर सकते हैं। इसके बाद चार साल तक पदाधिकारी नहीं बन सकते हैं।
-राज्य खेल संघ से जुड़ा कोई पदाधिकारी एक ही साथ दूसरे संघ में पद नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed