{"_id":"5b9d6830867a557f714f7689","slug":"131537042480-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग बेचेगा डीटीएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग बेचेगा डीटीएच
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डाक विभाग अब टेलीविजन उपभोक्ताओं को डीटीएच सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रहा है। विभाग ने सभी डाकघरों में डीटीएच बुकिंग काउंटर खोल दिए हैं। उपभोक्ताओं को पोस्टआफिस में डीटीएच खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। बुकिंग कराने के 45 दिन के भीतर उपभोक्ता के घर में डीटीएच स्थापित कर दिया जाएगा। कंपनी की शर्तों के मुताबिक डीटीएच का संचालन करने पर उपभोक्ताओं को डीटीएच खरीदने में व्यय की गई राशि दो साल बाद वापस कर दी जाएगी। एक साल तक उपभोक्ताओं को निशुल्क सेवा दी जाएगी।
प्रधान डाकघर के विपणन प्रबंधक जितेंद्र मर्तोलिया ने बताया कि डाक विभाग का रिलायंस बिग टीवी डीटीएच सर्विस के साथ करार हुआ है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को डाकघर में पांच सौ रुपये देकर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। बुकिंग कराने के 45 दिन के भीतर उपभोक्ताओं के घर में डीटीएच स्थापित कर दिया जाएगा। शेष 1500 रुपये डीटीएच स्थापित होते समय देने होंगे।
उपभोक्ता एक साल तक पे चैनल समेत सभी चैनलों को मुफ्त में देख सकेंगे। एक साल के बाद अगले दो साल तक उपभोक्ताओं को प्रतिमाह तीन सौ रुपये का रिचार्ज कराना होगा। अगले दो साल तक प्रतिमाह तीन सौ का रिचार्ज कराने पर डीटीएच के लिए अदा की गई दो हजार रुपये की राशि उपभोक्ताओं को लौटा दी जाएगी। उपभोक्ता पांच सौ से अधिक चैनलों का लाभ उठा पाएंगे। डाकघरों में डीटीएच की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन करानी होगी बुकिंग, एक साल मुफ्त में देख सकेंगे पे चैनल
500 से अधिक चैनलों का उठा पाएंगे लुत्फ
03 साल में ‘डीटीएच’ की राशि मिलेगी वापस