{"_id":"5b89a2b042c79210b4510ec0","slug":"131535746736-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कालेज छात्रा संघ चुनाव: चार को होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कालेज छात्रा संघ चुनाव: चार को होंगे नामांकन
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
vote
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में छात्रा संघ चुनाव के लिए पांच सितंबर को नामांकन होंगे। यह फैसला शुक्रवार को महाविद्यालय में कॉलेज प्रशासन की प्रत्याशियों और प्रशासन के साथ हुई बैठक में लिया गया।
महाविद्यालय में छात्रा संघ निर्वाचन समिति की बैठक एसडीएम एपी बाजपेयी की मौजूदगी में प्राचार्य डॉ. पीके पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने एनएसयूआई, एबीवीपी से संभावित प्रत्याशियों को चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव की अधिसूचना चार सितंबर को जारी होगी। उस दिन नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। पांच सितंबर को नामांकन दो बजे तक दाखिल होंगे। नाम वापसी उसी दिन ढाई बजे से तीन बजे तक होगी। आम सभा छह सितंबर को होगी। आठ सितंबर को मतदान सुबह दस बजे से दो बजे तक, उसके बाद मतगणना होगी। परिणाम घोषणा के तुरंत बाद शपथ ग्रहण कराई जाएगी। बैठक में डॉ. मधुलिका पाठक, निवर्तमान छात्रा संघ अध्यक्ष शिप्रा बसेड़ा, एबीवीपी, एनएसयूआई के प्रत्याशी भी थे।