{"_id":"5b144a2b4f1c1bfa6e8b60a4","slug":"131528056363-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न बेड ठीक, न व्हील चेयर और न ट्राली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न बेड ठीक, न व्हील चेयर और न ट्राली
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में बेड, व्हील चेयर से लेकर ट्राली तक सभी खराब हैं। फ्लोरोस्कोपी मशीन के रेडीएशन का शीशा भी टूटा हुआ है और रेडियोलाजी विभाग से डांगल तक चोरी हो चुकी है।
सुशीला तिवारी अस्पताल में सौ बेड बहुत ही खराब हालत में है। इसके बावजूद मरीजों को इस पर लिटाया जा रहा है। बेड कभी भी गिर सकते हैं। 20 ट्राली और लगभग 15 व्हील चेयर भी खस्ताहाल हो चुकी हैं। लांड्री के भी कुछ उपकरण टूटे-फूटे हुए हैं। फ्लोरोस्कोपी मशीन का प्रयोग करने के दौरान रेडीएशन से बचने के लिए उपयोग में आने वाली शील्ड भी पिछले वर्ष सितंबर में टूटी थी और अभी तक नहीं बनी है। शील्ड टूटी होने के कारण लाखों की मशीन शो पीस बनकर रह गई है। रेडियोलाजी विभाग से दो डांगल भी चोरी हो चुके हैं। एक डांगल की कीमत लगभग 65 हजार रुपये की है। डांगल में कंप्यूटर संबंधी सारा रिकार्ड रहता है साथ ही डांगल हटाने के बाद कोई भी व्यक्ति कंप्यूटर नहीं खोल सकता है। इसके बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं हुई है।
फ्लोरोस्कोपी मशीन की शील्ड भी टूटी पड़ी है
रेडियोलाजी विभाग से चोरी हुई था डांगल
एक डांगल की कीमत 65 हजार रुपये
अल्सर से लेकर ब्लाकेज तक का पता चल जाता है
हल्द्वानी। फ्लोरोस्कोपी मशीन के कई फायदे हैं। मरीज को खाने के साथ एक दवा दी जाती है और इसके बाद जांच की जाती है। जांच से पता चल जाता है कि कहीं ब्लाकेज है या अल्सर है। इसमें आंत, पेट समेत शरीर के कुछ अन्य हिस्से की बीमारी की जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
बेड, व्हील चेयर और ट्राली काफी पुरानी हो गई है और इनको ठीक कराया जा रहा है। शील्ड मशीन लगने के दौरान टूटी थी और डांगल चोरी होने की जानकारी नहीं है। डांगल के बारे में पता करेंगे और कार्रवाई करेंगे।
डॉ. सीपी भैसोड़ा
प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज
चांटा जड़ने की घटना की मांगी जानकारी
हल्द्वानी। ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड विशेष पुलिस की एक महिला कर्मी को चांटा जड़ने वाली स्टाफ नर्स के बारे में प्राचार्य ने एमएस, नर्सिंग अधीक्षक और नर्सिंग कालेज की प्राचार्य को पत्र जारी कर घटना की पूरी जानकारी मांगी है। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद स्टाफ नर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।