फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नौ साल बाद भी नहीं बन सका कोटिला-गवाड़-सुरईखेत मार्ग

नौ साल बाद भी नहीं बन सका कोटिला-गवाड़-सुरईखेत मार्ग

Tue, 29 May 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नौ साल बाद भी नहीं बन सका कोटिला-गवाड़-सुरईखेत मार्ग
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कोटिला-गवाड़ मोटर मार्ग से स्वीकृत 14 किमी लंबा सुरईखेत लिंक मार्ग नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पिछले नौ सालों में सिर्फ तीन किमी सड़क बनी है। पूर्व में आंदोलन के बाद शासन-प्रशासन के दिए आश्वासन हवाई साबित हुए हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर 19 जून तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने पर 20 जून से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोटिला, गवाड़, फल्द्वाड़ी, वलना के ग्रामीणों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में हुए आंदोलन के बाद प्रशासन ने लिखित समझौता किया था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। शासन-प्रशासन ने सड़क के लिए सिर्फ आश्वासनों के माध्यम से गुमराह किया है। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में हुए आंदोलन में बयेला-नाड़ मोटर मार्ग का निर्माण और नाड़ से आगे कोटिला गवाड़-सुरईखेत मोटर मार्ग का देवी मंदिर के पास मिलान की मांग दोहराई गई थी। कोटिला-गवाड़ 14 किमी मोटर मार्ग को 2009 में स्वीकृति के साथ 5.98 करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिली, लेकिन सिर्फ तीन किमी मार्ग बना है। इस मार्ग से गवाड़, कोटिला, वलना, खगरेटी, मुसनौला आदि गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलना है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान लाल सिंह, हिम्मत सिंह, ख्याली राम, विपिन पंत, जीवन सिंह, गिरीश पांडेय, वीरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन


अब तक सिर्फ तीन किमी मार्ग बनकर हो सका है तैयार
शेष मार्ग के लिए ग्रामीणों ने 20 जून से दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed