{"_id":"5ac7d9d24f1c1bf1618b5e6c","slug":"131523046866-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"87 वर्ष की उम्र में रोज ए क किमी चलते हैं मेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
87 वर्ष की उम्र में रोज ए क किमी चलते हैं मेहरा
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। मेहरागांव निवासी ज्ञान सिंह मेहरा (87) साल की उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह रोजाना सुबह जल्दी उठकर छह बजे एक किमी दूरी तक टहलने जाते हैं। सैर के बाद नहा, धोकर एक घंटे से अधिक देर तक पूजा-पाठ करते हैं। इसके चलते वह 87 साल की उम्र में पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मेहरागांव में 20 अक्तूबर 1931 को मदन सिंह मेहरा के घर जन्मे मेहरा बताते हैं उन्होंने बेहद गरीबी में जीवनयापन किया है। बचपन में काफी संघर्ष कर शिक्षा प्राप्त कर अपनी मेहनत के बदौलत पांच अक्तूबर 1964 में जिला सहकारी बैंक लखनऊ में क्लर्क की नौकरी से शुरुआत की थी। वर्ष 1989 में 58 वर्ष की आयु पूरी होने पर वह बतौर मुख्य प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह मेहरागांव में खेतीबाड़ी करने लगे। वह अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग रहते हैं। वह रोज सुबह छह बजे उठकर एक किमी पैदल सैर पर निकलते हैं। वह घर में बना कम मसालों का भोजन ग्रहण करते हैं। वह बताते हैं कि खानपान, रहन-सहन, पर्यावरण में हो रहे बदलाव, नशाखोरी के चलते आज के युवा कम उम्र में ही ढलने लगे हैं। जो भविष्य के लिए चिंता की बात है। सरकार की कार्यप्रणाली से नाराज मेहरा ने युवाओं को रोजगार, वृद्धों को सम्मान दिलाने की मांग की है। मेहरा ने युवाओं को नशे से बचने, चिंता मुक्त रहने, सुबह, शाम सैर करने, माता-पिता का आदर करने की सलाह दी है।