{"_id":"5abd4dcc4f1c1bbf618b4664","slug":"131522355660-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी शुरू होते ही बढ़ा सड़कों में यातायात का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी शुरू होते ही बढ़ा सड़कों में यातायात का दबाव
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
traffic jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गर्मी शुरू होने के साथ ही जिले के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इससे जहां एक ओर पहाड़ को जाने वाली सड़कों में यातायात का दबाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यटक स्थलों में पार्किंग के पुख्ता इंतजाम न होने, यातायात व्यवस्था चाक चौबंद न होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। इससे सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अप्रैल से जिले में गर्मियों का पर्यटक सीजन शुरू हो जाता है। सीजन शुरू होते ही नैनीताल और इसके आसपास के पर्यटक स्थलों में देशी विदेशी सैलानियों की आवक भी शुरू हो जाती है। इस बार चूंकि मार्च के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी बढ़ने लगी है लिहाजा नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल समेत आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की आवाजाही बढ़ गई है। इससे रानीबाग-भीमताल, हल्द्वानी-नैनीताल, भीमताल-भवाली, भवाली-नैनीताल आदि सड़कों में वाहनों का दबाव बढ़ने लगा है। चूंकि जिला प्रशासन ने न तो पर्यटक स्थलों मेें पर्यटक पुलिस की तैनाती की है और न ही पर्यटक स्थलों में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की है इससे यहां आ रहे सैलानियों को सड़क पर लगने वाले जाम आदि से जूझना पड़ रहा है। रानीबाग-भीमताल रोड के मोड़ों पर पहाड़ कटान होने के कारण भी दिनभर में कई बार जाम लग रहा है। ऐसे में यदि समय रहते पर्यटक सीजन से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो मई, जून में यहां पहुंचने वाले सैलानियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।