{"_id":"5a904e0b4f1c1bca798bb635","slug":"131519406603-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों से भरे खाद्य सामग्रियों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों से भरे खाद्य सामग्रियों के सैंपल
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। होली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य सामग्री को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन सक्रिय हो गया है। संयुक्त टीम ने नगर में छापामारी अभियान चलाकर पांच दुकानों से दूध, बेसन के लड्डू, चिप्स, बाल मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए।
छापामारी को लेकर नगर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। संयुक्त टीम ने केमू स्टेशन से लेकर रोडवेज स्टेशन तक की खाद्य सामग्री की दुकानों में अभियान चलाया। कई दुकानों म सफाई नहीं मिली, दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई। नगर में दो दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। टीम में अभिहीत अधिकारी एएस रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मोहन सिंह भोजक सहित तमाम राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे।