{"_id":"5a009c144f1c1bdb538bb56f","slug":"131509989396-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीएफ टेनिस प्रतियोगिता में सुमित का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीएफ टेनिस प्रतियोगिता में सुमित का शानदार प्रदर्शन
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन की ओर से देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन टेनिस (आईटीएफ) प्रतियोगिता में रानीखेत के सुमित गोयल ने शानदार प्रदर्शन किया है। एकल स्पर्धा में वह दूसरे राउंड तक पहुंचे, जबकि युगल वर्ग में अपने जोड़ीदार डॉ. राजेश सोडी के साथ उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाई। यहां पहुंचने पर जिला टेनिस एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया। एसोसिएशन के सचिव सुमित गोयल ने बताया कि प्रदेश में पहली बार आईटीएफ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
35, 45, 55 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में 80 से अधिक टेनिस खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें मुख्य अतिथि खेल मंत्री अरविंद पांडे ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय विधायक करन माहरा, जिला टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात मेहरा, उपाध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, क्रिकेट कोच लियाकत अली, अरविंद शाह, हरीश बवाड़ी, ललित बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता सुंदर लाल गोयल ने सुमित को शुभकामनाएं दी हैं। ब्यूरो