{"_id":"59d122584f1c1bd8538b5317","slug":"131506878040-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने फिर की दूनागिरि मंदिर सर्वदलीय संघर्ष समिति से वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने फिर की दूनागिरि मंदिर सर्वदलीय संघर्ष समिति से वार्ता
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि मंदिर सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना 11वें दिन में प्रवेश कर गया है। इधर द्वाराहाट के एसडीएम फिंचा राम चौहान आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले में सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक ट्रस्ट खारिज नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा।
दूनागिरि मंदिर से ट्रस्ट का दखल खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलनकारी 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। कहा कि आंदोलन को उग्र बनाने के लिए जनसमर्थन जुटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। यदि ट्रस्ट खारिज नहीं होता तो उग्र आंदोलन होगा। एसडीएम फिंचा राम चौहान, तहसीलदार सतीश चंद्र बर्थवाल के मौके पर पहुंचने पर आंदोलनकारियों ने उन्हें तमाम अभिलेख दिखाए। एसडीएम ने कहा कि मामले को लेकर जिला प्रशासन से वार्ता चल रही है, शीघ्र ही सार्थक कार्रवाई होगी। आंदोलनकारियों ने कहा कि ट्रस्ट खारिज करने के बाद ही आंदोलन तोड़ा जाएगा। कहा कि 2016 में हुए आंदोलन के दौरान तत्कालीन डीएम ने तीन दिन में मामले का पटाक्षेप करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समिति शीघ्र ही डीएम के नाम खुला पत्र भेजने की तैयारी कर रही है। इस दौरान विनोद भट्ट, डॉ. डीपी चौधरी, चंद्रशेखर भट्ट, हरिओम कांडपाल, विपिन पंत, जगदीश चंद्र भट्ट, महेश त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद थे। ब्यूरो