फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ऑनलाइन मोबाइल मंगाया, लॉकेट और भूसा आया

ऑनलाइन मोबाइल मंगाया, लॉकेट और भूसा आया

Wed, 06 Sep 2017 02:43 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन मोबाइल मंगाया, लॉकेट और भूसा आया
हल्द्वानी। यदि आप ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं तो सावधानी जरूर बरतें। ठग नामी कंपनियों के ऑफर का झांसा देकर लोगों को शिकार बना रहे हैं। 11 वीं का एक छात्र भी ठगों के झांसे में आ गया। उसने ऑनलाइन मोबाइल मंगाया था मगर जब डिब्बा खोला तो उसमें लॉकेट और भूसा निकला। छात्र ने फोन पर शिकायत की तो दो दिन बाद मोबाइल देने की बात कही गई।
विज्ञापन

एक नामी प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने इंटरनेट पर मुफ्त में डाटा और बात कराने वाली एक निजी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी का एक ऑफर देखा। इसमें 15 हजार रुपये वाला मोबाइल सिर्फ चार हजार रुपये में देने की बात थी। छात्र ने कंपनी की साइट पर ऑफर देखकर मोबाइल खरीद लिया। ऑनलाइन ही भुगतान कर दिया गया। डिब्बा जब कोरियर से घर पहुंचा तो छात्र के होश उड़ गए। डिब्बे में भूसा भरा हुआ था और गणेश जी का एक मामूली लॉकेट था। छात्र को ठगी का एहसास हुआ तो वह कोतवाली पहुंचा और डिब्बे पर दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। मोबाइल करने वाले ने गलत पते पर कोरियर पहुंचने का बहाना बनाकर 48 घंटों में मोबाइल फोन देने का वादा किया।
विज्ञापन


आप भी बरतें सावधानियां
अगर किसी कंपनी का उत्पाद खरीद रहे तो कंपनी के स्टोर पर जाकर ऑफर चेक कर ले
नामी गिरामी कंपनियों के साथ कोई शब्द जुड़ा होने पर खरीदारी न करें
खरीदारी करने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed