फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मोदी ने भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाई : मुख्यमंत्री

मोदी ने भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाई : मुख्यमंत्री

Fri, 09 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मोदी ने भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाई : मुख्यमंत्री
मोदी ने भारत को दुनिया में नई पहचान दिलाई : मुख्यमंत्री
विज्ञापन


नैनीताल।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन साल के कार्यकाल में देश में बड़े स्तर पर होने वाले भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म किया है। उन्होंने दुनिया में भारत को नई पहचान दिलाई है।

पीएम मोदी की कार्यशैली के कारण मौजूदा समय में पाकिस्तान तो क्या दुनिया का कोई भी मुल्क भारत की ओर टेढ़ी नजर से देखने का साहस नहीं कर सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबी बने और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत शुक्रवार को यहां केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित मोदी फेस्ट का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा दिया था और यह नारा आज पूरी तरह से सफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के तीन साल के कार्यकाल में न तो सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा और न ही कोई घोटाला हुआ। केंद्र में रही कांग्रेस गठबंधन की सरकार का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में जल, थल और नभ तक में दिन रात भ्रष्टाचार हावी रहा।

सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा गरीबों व काश्तकारों के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सिंचाई योजना, जल आवास योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या योजना व उजाला योजना जैसी अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वर्ष 2022 तक सभी परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में एक दिन में मात्र चार किलोमीटर सड़क बनाई जाती थी लेकिन आज 24 किमी सड़क रोज बन रही है। इससे पहले सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह आदि ने भी संबोधित किया।


मोदी फेस्ट के मौके पर पंत पार्क में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित साहित्य का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में हल्द्वानी नगर निगम के मेयर डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश बंसल, भवाली की पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, मनोज साह, मनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, दिनेश सांगुड़ी, राहुल जोशी, भावना मेहरा, कुंदन बिष्ट, भुवन हर्बोला, दिनेश आर्य, गोपाल रावत, मजहर नईम नबाब, भानु पंत सहित उप पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खंडूरी, कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल, सीडीओ प्रकाश चन्द्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed