फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लोकसभा निर्वाचन : जलसंस्थान ने बूथों के लिए किराए पर लिए टैंकर

लोकसभा निर्वाचन : जलसंस्थान ने बूथों के लिए किराए पर लिए टैंकर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा निर्वाचन : जलसंस्थान ने बूथों के लिए किराए पर लिए टैंकर
मिर्जापुर स्टेशन पर टैंकर से पानी पीता यात्री
हल्द्वानी। लोकसभा निर्वाचन के लिए बनाए गए निर्वाचन कार्यालयों, मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर पेयजल व्यवस्था के लिए जलसंस्थान ने प्राइवेट टैंकरों का सहारा लिया है। विभाग ने सात विभागीय टैंकरों के अलावा 10 प्राइवेट टैंकर किराए पर लिए हैं। मतदान पूर्व पोलिंग पार्टियों के मतदान केंद्रों पर पहुंचने पर जलसंस्थान ने टैंकरों के जरिए पेयजल व्यवस्था सुलभ कराई। कई बूथों पर पेयजल व्यवस्था के लिए विभाग ने टैंक उपलब्ध कराए हैं। मतदान केंद्रों और निर्वाचन कार्यालय में रखे गए टैंकों में पेयजल व्यवस्था सुलभ कराई गई।
विज्ञापन

जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी के द्वारा कार्यालय को रामलीला मैदान, शारदा रौतेला स्कूल दमुवाढूंगा, केशव दत्त, देवी दत्त बल्यूटिया जूनियर हाईस्कूल तुलसीनगर, राजकीय कन्या हाईस्कूल बमौरी मल्ली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ा, गुसाईपुर, राप्रावि मुखानी, राकपूमावि मुखानी, पंचायत घर मुखानी में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए पत्र भेजा गया। विभाग ने इन बूथों पर पेयजल टैंक उपलब्ध कराते हुए टैंकरों से उनमें पेयजल व्यवस्था कराई गई। क्षेत्र के एमबी डिग्री कॉलेज में दो, एमबी इंटर कॉलेज में दो, खालसा नेशनल बालिका विद्यालय में दो, गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो टैंकरों पेयजल उपलब्ध कराया गया। एबीएम स्कूल पीपलपोखरा, लक्ष्मी शिशु मंदिर, जीजीआईसी, हैड़ाखान इंटर कॉलेज कठघरिया, प्राइमरी स्कूल कठघरिया, हाईस्कूल कठघरिया, प्राइमरी स्कूल गौजाजाली, शिशु भारती गौजाजाली, राप्रावि देवलचौड़, जीआईसी नारायणनगर, गांधी स्कूल, एचएन इंटर कॉलेज, फूलचौड़, प्राथमिक पाठशाला फूलचौड़, हाईस्कूल फूलचौड़, गुसाईनगर, सुभाषनगर, दौलतपुर में टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया गया है। इन सभी केंद्रों पर मतदान के दिन भी पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन



बूथों पर पेयजल व्यवस्था के लिए किराए पर लिए प्राइवेट टैंकर
10 प्राइवेट और सात विभागीय टैंकरों से की जा रही पेयजल व्यवस्था

कई बूथों पर देर शाम तक नहीं हुई पेयजल व्यवस्था
हल्द्वानी। मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर जलसंस्थान की ओर से टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया गया। पोलिंग पार्टियों के पहुंचने तक कई मतदान केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था सुलभ नहीं हो पाई थी। जिस वजह से पोलिंग पार्टियों को खासी दिक्कतें हुईं। पोलिंग पार्टियों द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों से पेयजल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन देर शाम तक तमाम पोलिंग स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था न होने से निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के मुखानी, गुसाईनगर, सुभाषनगर, दौलतपुर, लक्ष्मी शिशु मंदिर, सेक्रेड हार्ट स्कूल में पेयजल व्यवस्था नहीं होने की शिकायत संबंधित क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन अधिकारियों ने जलसंस्थान के ईई से की। ईई ने सभी को आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा सभी मतदान केंद्रों में टैंकरों से पेयजल सप्लाई की जा रही है। उन्होेंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों में बारी-बारी से टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। कहीं भी पेयजल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ बूथ एक टैंकर कैसे बुझे प्यास
हल्द्वानी। मतदान केंद्र और मतदेय स्थल बनाए गए सभी विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन तो हैं लेकिन कई स्थानों पर एक ही विद्यालय में आठ से दस तक मतदान केंद्र हैं। इन केंद्रों पर करीब 45 निर्वाचन कर्मी ड्यूटी दे रहे हैं। स्कूलों में 15 मिमी व्यास की छोटी पेयजल लाइनें और कनेक्शन हैं। पेयजल की आपूर्ति भी मात्र एक या दो घंटा होती है। ऐसे में इतने अधिक कर्मचारियों के लिए छोटे से पेयजल कनेक्शन से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति होना संभव नहीं है। मतदान केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश तो जलसंस्थान को दिए गए हैं लेकिन एक ही मतदेय स्थल पर आठ से दस मतदान केंद्र होने से इन केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था कैसे सुचारु की जाए, इसकी ओर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। जिस वजह से कर्मचारियों को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। इधर, जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना का कहना है कि छोटी लाइनें और कम व्यास के कनेक्शन होने से इतने अधिक कर्मचारियों को सीमित समय में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना आसान नहीं है लेकिन जिन बूथों से डिमांड आ रही है, वहां टैंकरों के जरिए अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि यहां मुखानी, नारायणनगर, रामलीला मैदान, देवलतचौड़ समेत कई पोलिंग बूथ ऐसे हैं जिनमें आठ से दस बूथ हैं। इन सभी केंद्रों पर एक-एक टैंकर भेजा गया है जिसकी वजह के कार्मिकों को पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed