{"_id":"5cae5038bdec2213fb2cd73c","slug":"121554927672-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहैनी रेंज में हाथी की मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहैनी रेंज में हाथी की मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
विज्ञापन
हाथी गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/कालाढूंगी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बरहैनी रेंज में एक हाथी की मौत हो गई। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। उसके पेट में गेहूं मिला है। पानी न मिल पाने की वजह से मृत्यु का अनुमान है।
बरहैनी रेंज के कर्मचारी बुधवार सुबह जंगल में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बरहैनी रेंज के कमोला बीट में नाले के पास वन कर्मियों ने हाथी का शव देखा और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। डीएफओ कल्याणी, एसडीओ नवीन चंद्र पंत, एसडीओ उमेश चंद्र तिवारी समेत कई वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विश्व प्रकृति निधि (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के प्रतिनिधि मिराज अनवर की देखरेख में पशुचिकित्सक डॉ. आयुष उनियाल, डॉ. विमल राज ने घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव दफना दिया गया। हाथी के दांत सुरक्षित हैं। इस नर हाथी की उम्र करीब छह वर्ष आंकी गई। हाथी का विसरा भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान बरेली भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। एसडीओ एनसी पंत को मामले की जांच सौंपी गई है। इस दौरान विभागीय टीम में गोपाल कपिल, लक्ष्मण जीना, दीप चंद्र जोशी, दिनेश पंत आदि थे।
बरहैनी रेंज में प्यासे हाथी की मौत
पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच को बरेली भेजा जाएगा
एसडीओ को सौंपी गई मामले की जांच