{"_id":"5ca66978bdec22145e4825aa","slug":"121554409848-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यय प्रेक्षक ने पकड़े भाजपा प्रत्याशी के बगैर प्रिंट लाइन के पोस्टर व पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यय प्रेक्षक ने पकड़े भाजपा प्रत्याशी के बगैर प्रिंट लाइन के पोस्टर व पर्चे
विज्ञापन
neta ji
हल्द्वानी। सामान्य व्यय प्रेक्षक सोनल लक्ष्मीदास सोनकावड़े ने मुक्तेश्वर क्षेत्र में दीवारों पर चस्पा भाजपा प्रत्याशी के ऐसे पर्चे, पोस्टर पकड़े हैं, जिनमें न तो प्रिंट लाइन दर्ज है और न ही पोस्टरों की संख्या दर्शाई गई है। व्यय प्रेक्षक के निर्देश के बाद मीडिया प्रमाणीकरण और मीडिया अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) ने नैनीताल और भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग ऑफीसर (एआरओ) को पत्र भेजकर संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। सोनकावड़े की इस पहल के बाद आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए लगाई गई टीमों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है।
सोनल ने बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने गुनियालेख समेत आसपास के क्षेत्रों में कई जगह दीवारों पर चिपकाए गए भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पोस्टरों की जांच की तो उनमें न तो प्रिंटलाइन मिली और न ही यह दर्शाया गया था कि कितने पोस्टर प्रकाशित किए गए हैं जबकि निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि चुनाव में छपने वाले पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का नाम और पोस्टरों की संख्या भी छपी होनी चाहिए। भ्रमण के दौरान उन्हें भाजपा प्रत्याशी के पर्चे भी मिले लेकिन उनमें प्रिंट लाइन और पर्चों की संख्या दर्ज मिली। व्यय प्रेक्षक ने उक्त पोस्टर एमसीएमसी को उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। व्यय प्रेक्षक के निर्देश के बाद एमसीएमसी प्रभारी ने नैनीताल और भीमताल के एआरओ को पत्र भेजकर अपने स्तर से मामले में कार्रवाई करने को कहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने जिले में एआरओ, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा एसएसटी, एफएसटी समेत कई टीमें गठित की और उन्हें आचार संहिता का उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई करने, वाहनों की तलाशी लेकर प्रचार सामग्री की चेकिंग के निर्देश दिए थे, लेकिन मुक्तेश्वर क्षेत्र में लगे इन पोस्टरों को न तो संबंधित क्षेत्र के एआरओ ने देखा और न ही अन्य छापेमार टीमों ने, इससे इन टीमों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए हैं।
व्यय प्रेक्षक ने पकड़े बिना प्रिंट लाइन के पर्चे, पोस्टर
पोस्टर से हो रहा था भाजपा प्रत्याशी का प्रचार
एमसीएमसी ने कार्रवाई के लिए एआरओ को लिखा पत्र
एआरओ से लेकर छापेमार टीमों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में
1713 कार्मिकों को दिए ईडीसी, पोस्टर बैलेट पेपर
हल्द्वानी। जिले में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए 1713 कार्मिकों को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) और पोस्टल बैलेट पेपर (पीबीपी) उपलब्ध कराए जा चुके हैं। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 662 कार्मिकों को ईडीसी, 1068 कार्मिकों को पीबीपी जारी किए जा चुके हैं। इनमें हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में 144 को ईडीसी, दो को पीबीपी, भीमताल से 57 को ईडीसी, तीन को पीबीपी, लालकुआं से 81 को ईडीसी, 220 को पीबीपी, रामनगर से 86 को पीबीपी, नैनीताल से 119 को ईडीसी, 23 को पीबीपी, कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से 261 कार्मिकों को ईडीसी, 734 को पीबीपी जारी किए जा चुके हैं। मतपत्र प्रभारी अशोक जोशी ने बताया है कि चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को ईडीसी, पीबीपी छह अप्रैल तक दिए जायेंगे। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार उक्त प्रपत्र मतदान से चार दिन पहले तक ही दिए जाने हैं।
विज्ञापन
...तो जरा संभल जाएं अधिकारी, कर्मचारी
हल्द्वानी। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन के मुताबिक उन्हें पता लगा है कि जिले के कई अधिकारी, कर्मचारी सोशल मीडिया पर पार्टी विशेष के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य आदर्श आचार संहिता एवं आदर्श कर्मचारी नियमावली का खुला उल्लंघन है। ऐसा करने पर लोक प्रतिनिधित्व की धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने बताया कि चुनाव में सोशल मीडिया की निगरानी के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है जो फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को चेताया है कि चूंकि वह राजकीय सेवक हैं, लिहाजा किसी भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल का प्रचार-प्रसार न करें अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
व्यय प्रेक्षक सोनल ने दी जागरूकता गीत को आवाज
हल्द्वानी। मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र में सामान्य व्यय प्रेक्षक के रूप में पहुंचीं सोनल ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक गीत को अपनी आवाज दी है। सोनल की आवाज में यह गीत लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोनल को संगीत पसंद है और वह कई गीतों को सुर दे चुकी हैं। उनका यूट्यूब पर अपना चैनल भी है। इस बात की जानकारी जब जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को हुई तो उन्होंने व्यय प्रेक्षक से जिले के मतदाताओं को मतदाता जागरूकता गीत गाने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। जिला प्रशासन ने उन्हें गीत उपलब्ध कराया, जिसे सोनल ने अपनी आवाज दी है। इस गीत के बोल हैं- हर वोट जरूरी है तैयारी पूरी है-हम भारत के भाग्य विधाता-मतवाले हैं हम मतदाता, इस चुनाव में हर वोटर का वोट जरूरी है।