फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राष्ट्रपति का परिवार पहुंचा कॉर्बेट

राष्ट्रपति का परिवार पहुंचा कॉर्बेट

Sat, 23 Mar 2019 01:39 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति का परिवार पहुंचा कॉर्बेट
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है। - फोटो : अमरउजाला
रामनगर (नैनीताल)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का परिवार होली पर कॉर्बेट नेशनल पार्क की सैर करने आया है। उनके पारिवारिक सदस्य तीन दिवसीय भ्रमण के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में पहुंचे हैं। वह शनिवार तक पार्क में ही रहेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के सुपुत्र प्रशांत कुमार और पुत्री स्वाति परिवार के पांच सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे रामनगर पहुंचे। उनकी अगवानी के लिए एसडीएम हर गिरि, तहसीलदार पूनम पंत ढिकाला जोन के धनगढ़ी गेट पर पहुंचे। एलआईयू टीम भी निगरानी करती रही। सर्वाधिक लोकप्रिय ढिकाला पर्यटन क्षेत्र के पुराने वन विश्राम भवन (ओल्ड एफआरएच) में उन्हें ठहराया गया है। पार्क के भीतर वीवीआईपी लोगों की व्यवस्था के लिए सीटीआर प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किये हैं। पार्क वार्डन शिवराज चंद ने बताया कि ढिकाला जोन में जंगल सफारी के दौरान हाथी, सांभर, घड़ियाल आदि वन्यजीव दिखाई दिये, लेकिन उन्हें बाघ के दर्शन नहीं हुए। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि राष्ट्रपति के परिजन 23 मार्च तक जंगल सफारी के बाद लौट जाएंगे। वनाधिकारियों को उनकी पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



राष्ट्रपति के परिजन पहुंचे कॉर्बेट पार्क
बृहस्पतिवार दोपहर रामनगर पहुंचे थे
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शनिवार तक रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed