{"_id":"5c6b10ffbdec2273970e53c5","slug":"121550520575-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय में घुसे खनन कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय में घुसे खनन कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नंधौर वैली में खनन रजिस्ट्रेशन करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे चोरगलिया क्षेत्र के ग्रामीण डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में कारोबारियों की डीएम से बहस भी हुई। कारोबारी डीएम की बातों से संतुष्ट नहीं हुए और मंगलवार से खनन बंद कराने एवं एनएच जाम करने की धमकी दी।
नंधौर वैली (चोरगलिया) क्षेत्र के खनन कारोबारी सोमवार दोपहर बाद डीएम विनोद कुमार सुमन से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। उस समय डीएम वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। खनन कारोबारी अंदर पहुंचे तो उनका डीएम से विवाद हो गया। डीएम ने बिना अनुमति कार्यालय में आने पर आपत्ति जताई और कुछ देर बाहर इंतजार करने को कहा। इस पर खनन कारोबारी भड़क गए और धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद डीएम ने कारोबारियों को दोबारा बुलाया। डीएम ने बैठक के दौरान कार्यालय में नहीं घुसने की बात कही। इस पर उन्होंने कहा कि फरवरी बीतने को है, लेकिन अब तक वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहे हैं। बैठक में मौजूद वन विभाग के अधिकारियों से भुवन पोखरिया ने कहा कि हम किसी भी गेट पर खनन नहीं होने देंगे। मंगलवार से खनन बंद करवा देंगे। साथ ही हाइवे भी जाम कर देंगे। इस बीच डीएम ने भुवन पोखरिया को रोकते हुए वार्ता करने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुए और हंगामा करने लगे। डीएम ने बताया कि वह जिला जज की बैठक में जा रहे हैं, अगर वह विस्तृत बातचीत करना चाहते हैं तो उनके वापस आने तक इंतजार करें, लेकिन खनन कारोबारी नहीं माने और नारेबाजी करते हुए कार्यालय से चले गए।
डीएम कार्यालय में घुसे खनन कारोबारी
डीएम से हुई बहस, आज से खनन बंद कराने और एनएच जाम करने की धमकी
नंधौर वैली में खनन रजिस्ट्रेशन कराने की मांग लेकर पहुंचे थे कारोबारी, धरने पर भी बैठे