{"_id":"5b899e2642c792464429f988","slug":"121535745574-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकसिया नाले में अतिक्रमण की जांच संयुक्त सचिव को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकसिया नाले में अतिक्रमण की जांच संयुक्त सचिव को
Updated Sat, 01 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बार-बार मांग के बाद भी जब स्थानीय प्रशासन ने जब रकसिया नाले में हुए अतिक्रमण के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो शिकायत डीएम के दरबार तक जा पहुंची। शिकायत सुनने के बाद जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव को सौंप दी। अब देखना है कि डीएम के इस आदेश पर कब और कितना पालन सुनिश्चित होता है।
पिछले वर्षों के दौरान रकसिया नाले में दमुवाढूंगा से लेकर प्रेमपुर लोसज्ञानी तक दोनों ओर लगातार अतिक्रमण बढ़ा है। इससे न केवल कई जगह नाला संकरा हुआ है बल्कि बरसात में नाले के उफान पर आने से जानमाल का खतरा भी बना रहता है। आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र रौतेला पिछले कई साल से शासन-प्रशासन को कई ज्ञापन भेजकर रकसिया नाले से अतिक्रमण हटाने की मांग कर चुके हैं।
शुक्रवार को रौतेला ने जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। डीएम विनोद कुमार सुमन ने जिला विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव को नाले में हुए अतिक्रमण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।