{"_id":"5b58dcf24f1c1b3b5a8b7057","slug":"121532550386-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौला में आई सिल्ट, घंटों ठप रही पेयजल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौला में आई सिल्ट, घंटों ठप रही पेयजल सप्लाई
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मंगलवार की रात से हुई मूसलाधार बारिश से गौला नदी में भारी मात्रा में सिल्ट आ गई। सिल्ट आने की वजह से सिंचाई विभाग ने गौला के गेट खोल दिए। जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट को आने वाली नहर की जाली चोक होने से शहर की पेयजल सप्लाई ठप हो गई। पेयजल सप्लाई ठप होने से क्षेत्रवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रामपुर रोड सिद्धार्थ सिटी में दस दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। शहर के पीलीकोठी, बिठौरिया, दमुवाढूंगा, पॉलिशीट आदि इलाकों में भी बुधवार को पेयजल सप्लाई बाधित रहने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार रात से लगातार हुई मूसलाधार बारिश से गौला में भारी मात्रा में सिल्ट आ गई। सिंचाई विभाग के गौला बैराज प्रभारी कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार को गौला का जलस्तर 5027 क्यूसेक रिकार्ड किया गया। जलस्तर बढ़ने के साथ ही गौला में भारी मात्रा में सिल्ट आई। जिससे जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट को आने वाली नहर की जाली चोक हो गई। कर्मचारियों को सिल्ट निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पेयजल सप्लाई ठप होने से नैनीताल रोड, जगदंबा नगर, पालीशीट, हाइडिल गेट, टेढ़ी पुलिया, रामपुर रोड, बिठौरिया, बरेली रोड, बाजार क्षेत्र, सुभाषनगर समेत तमाम इलाकों की पेयजल आपूर्ति घंटों ठप रही। रामपुर रोड के सिद्धार्थ सिटी में दस दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। निजी टैंकरों से पेयजल खरीदते खरीदते लोग परेशान हो गए हैं। जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद आपूर्ति सामान्य नहीं की जा रही है। क्षेत्र के दमुवाढूंगा, आदर्श नगर, हीरा नगर आदि इलाकों में भी पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की गई है।
सिंचाई नहर की जाली हुई चोक, खोले गए बैराज के गेट
6027 क्यूसेक पहुंचा बैराज का जलस्तर, नदी में छोड़ा गया 5745 क्यूसेक पानी
गौला में सिल्ट आने से नहर की जाली चोक हो गई। करीब दो घंटे तक पेयजल आपूर्ति ठप रही। शाम को शहर की पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई। प्रभावित इलाकों में टैंकरों से भी पेयजल वितरित किया गया।
विज्ञापन
- संतोष कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।