{"_id":"5b563ccb4f1c1b40748b6a2a","slug":"121532378315-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
football
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सहायक खेल कुमाऊं मंडल हल्द्वानी और निदेशालय देहरादून स्टेट फुटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बागेश्वर, पौड़ी, और देहरादून की टीमों ने अपने मैच जीते।
पहला मैच बागेश्वर और मुनस्यारी के बीच खेला गया। बागेश्वर की टीम की मनीषा ने 13वें और 41वें मिनट में दो गोल कर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई। दूसरा मैच उत्तरकाशी और पौड़ी के बीच खेला गया इसमें पौड़ी टीम की हेमा और सुरुचि ने एक-एक गोल कर अपनी टीम 2-0 से जीत दिलाई। तीसरा मैच देहरादून और हरिद्वार के बीच खेला गया इसमें देहरादून की तरफ से अनीता रावत, जुनियाली और संगम ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम टीम 3-0 को जीत दिलाई। चौथा मैच उत्तरकाशी और हरिद्वार के बीच खेला गया जिसमें उत्तरकाशी की अदिति, मनीषा, दीपिका ने गोल कर अपनी टीम को 4-0 से जीत दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नवीन पंत, पूनम मेहता, नीता पोखरिया आदि मौजूद थे।