फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिक्षा और रोजगार का राज्य सरकार से मांगेंगे हिसाब

शिक्षा और रोजगार का राज्य सरकार से मांगेंगे हिसाब

Sun, 22 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा और रोजगार का राज्य सरकार से मांगेंगे हिसाब
हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस भी अब केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोलेगी। कार्यकर्ता शिक्षा और रोजगार को लेकर सरकार से हिसाब मांगेंगे साथ ही घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी बताएंगे।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया ने शनिवार को पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि 2019 के लिए सभी साथी कमर कस लें। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में पहाड़ से पलायन रोकने, जरूरतमंदों को पीजी तक की मुफ्त शिक्षा देने, कृषि को बढ़ावा देने समेत कई लोक लुभावन वादे किए थे। कहा कि एक भी वादा धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है। राज्य सरकार ने डेढ़ वर्षों में क्या किया इसका हिसाब मांगेेंगे। उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर तोहफे में देंगे। 12 हजार लोग यूथ कांग्रेस के सदस्य बने थे अब उन्हें यूथ कांग्रेस में मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। गोनिया ने कहा कि 26 जुलाई को संसद घेरने के लिए नैनीताल से 400 से 500 लोग जाएंगे। इस दौरान दीप गुणवंत, नितेश बिष्ट, मनोज कुमार, प्रदीप नेगी, बालम, शिवराज बिष्ट, हेमंत कुमार, नरेंद्र सिंह, त्रिलोक कठायत, गोविंद गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन


केंद्र की असफलता के खिलाफ संसद घेरेंगे
हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सुष्मिता पंत ने कहा कि केंद्र सरकार के झूठे वादों के खिलाफ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव के नेतृत्व में 26 जुलाई को संसद का घेराव किया जाएगा। स्वराज आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कर्ज के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है और अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। पंत ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस समाज को बांटने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed