फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फुटपाथ से लेकर नगर तक कब्जा ही कब्जा

फुटपाथ से लेकर नगर तक कब्जा ही कब्जा

Sat, 30 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
फुटपाथ से लेकर नगर तक कब्जा ही कब्जा
हल्द्वानी। शनिवार को ठंडी सड़क से पुलिस अतिक्रमण हटाएगी। शुक्रवार को पुलिस को हाईकोर्ट का आदेश मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि एसएचओ हल्द्वानी को अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

तिकोनिया से नैनीताल रोड के समानांतर होकर जाने वाली ठंडी सड़क से अतिक्रमण हटाने का आदेश करीब एक सप्ताह पहले हाईकोर्ट ने दिया था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि नहर में कचरा फेंकने वाले रेस्टोरेंट, ढाबों आदि को भी सीज किया जाए। इसके साथ ही सड़क पर अवैध रूप से खड़े किए गए वाहनों को हटाने का आदेश भी कोर्ट ने दिया था। शुक्रवार को अतिक्रमण का सड़क पर यही नजारा देखने को मिला। सड़क पर एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक सड़क के बीचों बीच छोटे बड़े वाहन अवैध रूप से पार्क किए हुए मिले। फुटपाथ में कहीं दुकानों का सामान रखा हुआ मिला तो कई जगह फुटपाथ पर लोगों के घरों के दरवाजे खुलते हैं। एक दो जगह तो लोगों ने फुटपाथ पर ही गमले रख दिए हैं। इससे यहां राहगीरों को दिक्कतें होती हैं वहीं वाहनों के सड़क के बीचों बीच खड़े रहने से यातायात भी बाधित होता है। इतना ही नहीं ठंडी सड़क के किनारे स्थित नहर के ऊपर भी ठेले और खोखे वालों का कब्जा है। पुलिस अभी तक यही कहती आई है कि हाईकोर्ट का आदेश नहीं मिला।
विज्ञापन

अब तस्वीर का रुख बदल गया है। शुक्रवार को एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने हाईकोर्ट का आदेश मिलने की पुष्टि की। पुलिस अब शनिवार को अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मिला हाईकोर्ट का आदेश, शनिवार को हटाएंगे अतिक्रमण
एसएसपी ने पुष्टि की, एसएचओ हल्द्वानी को सौंपा जिम्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed