{"_id":"5b144a424f1c1b264d8b49af","slug":"121528056386-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रीटमेंट प्लांट में आई खराबी, कई इलाकों में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रीटमेंट प्लांट में आई खराबी, कई इलाकों में गहराया पेयजल संकट
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर के पेयजल सप्लाई करने वाले जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट का एक पंप खराब होने से करीब 25 हजार की आबादी के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। इस पंप की पिछले साल ही एडीबी ने मरम्मत की थी। विभाग का दावा है कि अस्थायी रूप से अलग पंप की व्यवस्था की गई है लेकिन लाइन मेें प्रेशर न होने से पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है।
गौला बैराज से शहर की पेयजल सप्लाई के लिए शीशमहल में जलसंस्थान के चार ट्रीटमेंट प्लांट हैं। पुराने पड़ चुके इन प्लांटों के पंपों की मरम्मत पिछले साल एडीबी ने की थी। मरम्मत के एक साल बाद ही एक नंबर ट्रीटमेंट प्लांट का पंप खराब हो गया है। पंप के खराब होने से क्षेत्र के हाइडिल गेट से जगदंबा नगर तक के इलाके की करीब 25 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है।
ट्रीटमेंट प्लांट का पंप 17 मई को खराब हो गया। लोगों का कहना है कि तब से लगातार जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत की जा रही है। जिलाधिकारी को भी बताया लेकिन पंप को ठीक नहीं किया गया। विभाग का दावा है कि अस्थायी मोटर पंप की व्यवस्था की गई है। लोगों की शिकायत है कि यह भी खराब है।
विज्ञापन
जलसंस्थान की अनदेखी पड़ रही सब पर भारी
ट्रीटमेंट प्लांट के पंप में आई खराबी
कई इलाकों की पेयजल सप्लाई बाधित
इन क्षेत्रों में नलकूप खराब
दमुवाढूंगा फारेस्ट कॉलोनी, छड़ायल नयाबाद, खेड़ा, बागजाला, जीतपुर, रामड़ी आन सिंह, देवलचौड़ बंदोबस्ती, जगतपुर, कुंवरपुर, हरकपुर क्वीरा, कमलुवागांजा मेहता इलाके के नलकूपों के खराब होने से शहर के तमाम इलाकों में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
ट्रीटमेंट प्लांट के पंप की कपलिंग टूटी है। अस्थायी रूप से जोड़ने पर कपलिंग के बेस के लगातार हिलने से कंपलिंग टूटती जा रही है। पंप को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया है। इसे ठीक होने में करीब 15 दिन लगेंगे। ट्रीटमेंट प्लांट से पानी चलाने के लिए अस्थायी तौर पर अलग पंप की व्यवस्था की गई है। लाइनों में प्रेशर नहीं होने से पेयजल संकट बना है।
- प्रमोद पांडे, ट्रीटमेंट प्लांट, प्रभारी अवर अभियंता जलसंस्थान।