{"_id":"5b0b1cec4f1c1b9f6e8b4de1","slug":"121527454956-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों खर्च, शुरू नहीं हो पाया अस्\nथायी बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों खर्च, शुरू नहीं हो पाया अस् थायी बस अड्डा
Updated Mon, 28 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग अस्थायी बस अड्डे में लाखों रुपये खर्च कर चुका है। उसके बाद भी अस्थायी बस अड्डा शुरू नहीं हो पाया है। उधर परिवहन निगम के अधिकारियों ने प्रशासन की ओर से सहयोग न मिलने का आरोप लगाया है। प्रशासन अस्थायी बस अड्डे से हल्द्वानी बस अड्डे तक यात्रियों को लाने, ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं कर सका है।
कुमाऊं आयुक्त के आदेश के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में ट्रांसपोर्टनगर में जमीन देखकर अस्थायी बस अड्डा खोल दिया। साथ ही यहां पेयजल, लाइट, यात्री सुविधा देने के नाम पर लाखों रुपये खर्च भी कर दिए, लेकिन इस अस्थायी बस अड्डे का फायदा न तो यात्रियों को मिल पा रहा है, न ही हल्द्वानी बस अड्डे से बसों का बोझ कम हुआ है। उधर परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से उन्हें सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उसके बाद भी वे सभी बसों को अस्थायी बस अड्डे से गुजार रहे हैं। अगर वे यूपी, उत्तराखंड की अन्य डिपो की बसों की सवारियों को अस्थायी बस अड्डे में उतारते हैं तो यहां से सवारियों हल्द्वानी बस अड्डे में कैसे जाएंगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट की सुविधा न मिलने के कारण वे यहां सवारियां नहीं उतार रहे हैं।
हमारी ओर से तैयारी पूरी है। प्रशासन को ट्रांसपोर्ट की सुविधा देनी है। प्रशासन जैसे ही सुविधा देगा। यहीं से बसें चलाई जाएंगी।
- अनूप रावत
आरएम, रोडवेज।