{"_id":"5ad3af1e4f1c1ba1098b4c75","slug":"121523822366-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की बेहतरी के लिए आगे आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की बेहतरी के लिए आगे आएं
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में महर्षि कश्यप जयंती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। महर्षि कश्यप जयंती पर रविवार को आयोजित सभा में कश्यप समाज ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को साकार किया। इसमें बेटियों को शिक्षित करने का संकल्प लिया। जयंती समारोह में वक्ताओं ने कश्यप समाज को सामाजिक, शैक्षिक रूप से मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
रामपुर रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के यूपी अध्यक्ष हीरा लाल कश्यप ने किया। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में कश्यप समाज को संगठित होकर राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक स्तर पर मजबूत बनाना है। संयोजिका कंचन कश्यप ने कहा कि सभी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को साकार करते हुए समाज की बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षित करना होगा। भ्रूण हत्या, बलात्कार, दहेज, नारी उत्पीड़न के खिलाफ सभी को आगे आना होगा। वक्ताओं ने कश्यप समाज के उत्थान के साथ ही भविष्य में जयंती समारोह को भव्य स्वरूप देने की बात कही। कार्यक्रम में मंडी सभापति सुमित हृदयेश, राहुल छिम्वाल, शिवगणेश, कश्यप महासभा अध्यक्ष महेंद्र कश्यप, किशोरीलाल कश्यप, अशोक कश्यप, धरमपाल कश्यप, रामदास कश्यप, विनोद कश्यप, श्यामबाबू कश्यप, योगेंद्र साहनी, मुन्नी कश्यप, ध्रुव कश्यप, जानकी प्रसाद कश्यप, सुभाष कश्यप, हिमांशु गांधी, नत्थूलाल कश्यप आदि थे।
काव्य गोष्ठी भी हुई
महर्षि कश्यप जयंती समारोह के मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। कवि सम्मेलन में संयोजक गोविंद कश्यप, पुष्पलता पुष्प, अखिलेश शर्मा, गौरव त्रिपाठी, कन्हैया लाल स्नेही, भुवनेश गुप्ता, विमला जोशी, कृष्णा गौड़ ने अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। भुवनेश गुप्ता ने संचालन किया।