फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Seven centers will be examined

सात सेंटरों पर होगा इम्तिहान

Sun, 08 Apr 2018 02:15 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
Seven centers will be examined
exam paper Evaluation
हल्द्वानी। सीबीएसई द्वारा आठ अप्रैल को आयोजित जेईई मेन्स की परीक्षा के लिए हल्द्वानी में सात सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा में कुमाऊं भर से 3,862 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाओं को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. मंजू जोशी ने बताया कि निर्मला कान्वेंट स्कूल, सेंटथेरेसा स्कूल, नैनीवैली स्कूल, क्वींस स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, डीएवी स्कूल और यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जेईई मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे से परीक्षा केंद्र में एंट्री शुरू कर दी जाएगी तथा परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ कोई सामान यहां तक की पैन भी लेकर नहीं आना है। अभ्यर्थियों को पैन भी परीक्षा केंद्र में ही उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी अपने सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर आएं। उधर, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को होने वाली जेईई मेन्स परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी थानाध्यक्षों को परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही आसपास निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed