फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मरीज आते है लेकिन सुविधाओं के आभाव में हायर सेंटर रेफर हो जाते है

मरीज आते है लेकिन सुविधाओं के आभाव में हायर सेंटर रेफर हो जाते है

Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मरीज आते है लेकिन सुविधाओं के आभाव में हायर सेंटर रेफर हो जाते है
भीमताल (नैनीताल)। पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हायर सेंटर बनकर रह गए हैं। ऐसा ही कुछ हाल भीमताल के सीएचसी का है, जहां डॉक्टरों के पद रिक्त, दवाइयां, मशीनें और एंबुलेंस की भी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में रोजाना 150 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। साथ ही पांच से 10 मरीज इमरजेंसी में भी लाए जाते हैं। लेकिन अस्पताल में सुविधाओं का अभाव होने के कारण मरीजों को हल्द्वानी के सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। इस अस्पताल में स्थानीय लोगों की ओर से सुविधाओं की मांग उठाई जाती है, लेकिन मांगों पर केवल आश्वासन ही मिल पाता है।
विज्ञापन


13 चिकित्सकों के बदले पांच की तैनाती
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 13 पद सृजित हैं। वर्तमान में चिकित्साधीक्षक डॉ. सुधीर कन्याल, दंत चिकित्सक डॉ. दीपक सोपाल, चिकित्साधिकारी डॉ. अमित मेहरा तैनात हैं। साथ ही संविदा में दो डॉक्टर, जिसमें महिला चिकित्सक डॉ. बीयल नारंग, डॉ. सीएस रावत तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पद है डॉक्टरों के रिक्त
सर्जन, रेडियोलोजिस्ट, पैथोलॉजी, आर्थोपेडिक, आई सर्जन, फीजिशियन के पद आज भी अस्पताल में रिक्त हैं।

मशीन और एंबुलेंस खराब
स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन, खून की जांच की मशीन और वर्षों से खराब पड़ी एंबुलेंस के चलते मरीजों को इलाज के लिए हल्द्वानी के अस्पतालों में जाना पड़ता है।


मरीजों के लिए दवाइयों का है अभाव
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने वाले मरीजों को सर्दी-जुकाम के अलावा अन्य दवाइयों को बाहरी मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ रहा है।

पौष्टिक आहार के नाम पर खिचड़ी, ब्रेड अंडा
अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को भोजन के लिए हर रोज 100 रुपये तक का पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। इसमें खिचड़ी, अंडा, ब्रेड-मक्खन, चाय-कॉफी है।

स्वास्थ्य स्वास्थ के लिए बाहरी खाने से बचे
चिकित्साधीक्षक डॉ. सुधीर कन्याल ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए तले खाद्य पदार्थ और बाहर के भोजन से लोगों को बचना चाहिए। साथ ही पानी उबालकर या फिल्टर का स्वच्छ पानी ही पीना चाहिए। सुबह-शाम सैर कर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed