फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिलाओं ने थाने में की नारेबाजी प्रदर्शन

महिलाओं ने थाने में की नारेबाजी प्रदर्शन

Tue, 03 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने थाने में की नारेबाजी प्रदर्शन
हल्द्वानी। एक युवती की ओर से धमकी और धोखाधड़ी से परेशान महिला अधिकार मंच की कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। नारेबाजी को लेकर महिलाओं की कोतवाल से झड़प भी हुई। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

महिला अधिकार मंच की प्रमुख और जेजे बोर्ड की सदस्य हेमा कबडवाल ने आरोप लगाया कि 30 मार्च को वह कोर्ट में थी। इस बीच खुद को ह्यूमन राइट्स संगठन की सदस्य बताने वाली युवती ने उन्हें फोन कर अभद्रता के साथ बात की। शीघ्र नहीं मिलने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके पहले उसने हेमा का बेटा जो दुबई में रहता है। उसे भी युुवती ने मैसेज कर मानसिक रुप से परेशान किया था। इसके अलावा मंच की पदाधिकारी सुनीता शाही को भी धमकी देकर मंच की अन्य पदाधिकारियों की बेटियों का अपहरण कराने की धमकी दी। हेमा ने कोतवाल से कार्रवाई का अनुरोध किया। इसी दौरान महिलाओं ने थाने में नारेबाजी की। कोतवाल ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो वह उनसे ही भिड़ गईं। इस मामले में कोतवाल ने शिकायती प्रार्थनापत्र की जांच हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed