{"_id":"5abff3a44f1c1bc1618b4bf5","slug":"121522529188-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों युवाओं को मिला रोजगार
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
इन्वर्शिया 2018 का आगाज हुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला उद्योग केंद्र का वित्तीय वर्ष 2017-18 का रिपोर्ट कार्ड अव्वल रहा है। केंद्र ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, उद्यम स्थापना, एकल खिड़की योजना, जिला उद्योग मित्र योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा हासिल किया है। इन योजनाओं को पूरा होने से जिले में 250 से ज्यादा उद्यम स्थापित हुए और डेढ़ हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला है। इसी तरह कारोबारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला उद्योग मित्र की चार बैठकें आयोजित की गईं। इनमें सामने आई समस्याओं का समाधान हुआ। हालांकि एकल खिड़की में लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है।
जिला उद्योग केंद्र में संचालित योजनाओं की सूची, लक्ष्य प्राप्ति का आंकड़ा
योजना लक्ष्य पूरा किया निवेश करोड़ में रोजगार मिला
उद्यम स्थापना 235 250 80.50 1657
प्रधानमंत्री रोजगार
कार्यक्रम सृजन 73 95 106.49 सब्सिडी -
एकल खिड़की 68 48 - -
(आंकड़े जिला उद्योग केंद्र के हैं)
250 उद्यम स्थापित कर 1657 युवाओं को रोजगार मिला। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में भी 95 को ऋण मिला है। अगले वर्ष अधिक युवाओं को स्व रोजगार से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।
- वाईसी पांडे, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड एक में पास दूसरे में फेल
हल्द्वानी। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का साल भर का रिपोर्ट कार्ड मिलाजुला रहा है। बोर्ड ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य 26 युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा और करीब 52 करोड़ की सब्सिडी दी। वहीं मासिक ब्याज उपादान योजना बोर्ड फिसड्डी रहा। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 35 लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 10 को ही इस योजना का लाभ मिल सका। प्रभारी जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी बीसी गुर्रानी ने बताया कि गांव में युवाओं को रोजगार से जोड़ने का पीएमईजीपी में लक्ष्य पूरा हो गया है। ब्याज उपादान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।