फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पत्रकारों की स़ुरक्षा के लिए सरकार को आगे आना होगा

पत्रकारों की स़ुरक्षा के लिए सरकार को आगे आना होगा

Sat, 31 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों की स़ुरक्षा के लिए सरकार को आगे आना होगा
हल्द्वानी। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को संपन्न हो गया। अधिवेशन में पत्रकारों की समस्याओं को हल करने के साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये जाने की वकालत की गई। नवाबी रोड स्थित एक बारातघर में आयोजित कार्यक्र्र्रम में अध्यक्षता कर रहे कुमाऊं विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डा. गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता अपनी दिशा से भटक रही है। उत्तराखंड में पत्रकारिता के गिरते स्तर एवं पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार को व्यापक कदम उठाने होंगे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने कहा कि पत्रकारों की समाज में अहम भूमिका है। विशिष्ट अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पत्रकार सब पर नजर रखते हैं लेकिन उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार को भी पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन

मंडी समिति के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड के मीडिया घराने और संगठन काफी हद तक सराहनीय कार्य एवं पहल कर रहे हैं। मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। इस मौके पर संगठन की स्मारिका उत्तर पथ का भी विमोचन भी किया गया। इस मौके पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री दिनेश कुंजवाल, सूचना उप निदेशक योगेश मिश्रा समेत रुद्रपुर, काशीपुर, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, कोटद्वार, देहरादून, हरिद्वार सहित कई क्षेत्रों से आए पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed