{"_id":"5a904ee94f1c1be13b8b497f","slug":"121519406825-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमाओं की निगहबानी में कोताही न बरतें अधिकारी और जवान: ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमाओं की निगहबानी में कोताही न बरतें अधिकारी और जवान: ठाकुर
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गनियाद्योली स्थित एसएसबी के सीमांत मुख्यालय का सातवां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यकारी महानिरीक्षक विक्रम ठाकुर ने अधिकारी, कर्मचारियों को सीमाओं की रक्षा के लिए तत्परता से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान साल भर की गतिविधियों की समीक्षा भी की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में सीमांत मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली विभिन्न वाहनियों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यकारी महानिरीक्षक विक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीमाओं की चौकसी पर मुस्तैदी बरतने पर जोर दिया गया। कहा कि एसएसबी सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। बैठक में क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत के उप-कमांडेंट परवेज असलम अंसारी के अलावा 5वीं वाहिनी चंपावत के उप कमांडेंट डीपी मीणा, 11वीं वाहिनी डीडीहाट के द्वितीय कमान अधिकारी छेयरिंग दोरजे, 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के उप कमांडेंट माधव चंद्र घोष, 39वीं वाहिनी पलिया के राजेश कुमार, 49वीं वाहिनी पीलीभीत के कमांडेंट दिलबाग सिंह, 57वीं वाहिनी अमृतपुर के उप कमांडेंट अनिल कुमार सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। सातवें स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी गई। जवानों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांध दिया, देश भक्ति गीतों ने लोगों को खासा प्रेरित किया।