फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अपमान का बदला लेने लिए हुआ आनंद का कत्ल

अपमान का बदला लेने लिए हुआ आनंद का कत्ल

Thu, 12 Oct 2017 02:23 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
अपमान का बदला लेने लिए हुआ आनंद का कत्ल
हल्द्वानी। हरिद्वार में चार साल पहले हुए आनंद कुमार हत्याकांड का सीबीसीआईडी ने खुलासा कर दिया है। हत्या अपमान का बदला लेने के लिए हुई थी। घटना की एक वजह पांच बीघा जमीन भी थी। मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन

सीबीसीआईडी के पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि हरिद्वार के पथरी इलाके में 2013 में आनंद कुमार की हत्या हुई थी। इस मामले में खुलासा नहीं होने पर शासन ने 2017 में मुकदमा सीबीसीआईडी हल्द्वानी यूनिट को स्थानांतरित कर दिया। इसके खुलासे के लिए एसपी ने निरीक्षक बाजवा के साथ निरीक्षक भूपेंद्र सिंह धोनी और पवन स्वरूप की टीम गठित की। टीम ने घटना के संबंध में गवाहों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। एक गवाह का अदालत में कलमबंद बयान भी हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने आनंद के रिश्तेदार बबलू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बबलू ने सीबीसीआईडी की टीम को बताया कि आनंद उसके ससुर के भाई का बेटा था। बबलू द्वारा अपनी पत्नी से अनबन होने की जानकारी आनंद की मां को मिल गई थी। आनंद की मां ने बबलू को पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में सरेआम चांटा मार दिया था। इधर बबलू को ससुर द्वारा मिलने वाली पांच बीघा जमीन किसी दूसरे को बेची जाने लगी। इसकी भनक मिलने पर बबलू काफी गुस्से में आ गया। एक तरफ जमीन नहीं मिल रही थी, दूसरी तरफ ससुराल से अपमान भी हो गया था। दोनों घटनाओं के लिए वह आनंद को जिम्मेदार मानने लगा। मौका पाकर उसने आनंद की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed