{"_id":"59d2794f4f1c1bc0538b5638","slug":"121506965839-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वदलीय संघर्ष समिति बोली दूनागिरि मंदिर से ट्रस्ट को खत्म करके ही मानेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वदलीय संघर्ष समिति बोली दूनागिरि मंदिर से ट्रस्ट को खत्म करके ही मानेंगे
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि मंदिर ट्रस्ट को खारिज कर वहां पूर्व की तरह प्रशासनिक व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। नगर पंचायत प्रांगण में आंदोलन की उपेक्षा को लेकर समिति के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश देखा गया। कहा कि इस बार ट्रस्ट को खारिज करके ही दम लेंगे।
मालूम हो कि दूनागिरि मंदिर में 2002 में ट्रस्ट की स्थापना हुई। सर्वदलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि स्थापना के बाद से ही मंदिर में मनमानी शुरू हो गई थी। इसको लेकर कई बार मंदिर समिति ने आवाज उठाई, लेकिन मनमानी का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
ट्रस्ट को खारिज करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने एक साल पूर्व भी आंदोलन किया था। कहा कि 12 दिनों के बाद भी आंदोलन की सुध नहीं ली जा रही है। अब उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरने में विनोद भट्ट, जीवन सिंह रौतेला, हेम रावत, भीम सिंह किरौला, भुवन चौधरी आदि बैठे।