{"_id":"59c6c80a4f1c1b36688b6490","slug":"121506199562-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार का इनामी माओवादी देवेंद्र चम्याल पुलिस गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार का इनामी माओवादी देवेंद्र चम्याल पुलिस गिरफ्त में
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंधौर वैली (नैनीताल)। नंधौर वैली पुलिस ने अल्मोड़ा के 50 हजार के इनामी माओवादी देवेंद्र सिंह चम्याल और एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। पुलिस को शिकायत मिली है कि दोनों की साजिश से पहाड़ के कई स्थानों पर चुनाव में पोस्टर चिपकाए गए थे। देवेंद्र ने झारखंड से प्रशिक्षण लिया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी दोनों से पूछताछ में जुटी हुई हैं।
पुलिस अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि माओवादियों से जुड़े लोग चोरगलिया क्षेत्र में आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीमों ने महिला सहित दो संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी दोनों से पूछताछ करने में जुट गए हैं। महिला का फिलहाल इस मामले में कुछ लेना देना नहीं प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली है कि पकड़ा गया व्यक्ति देवेंद्र सिंह चम्याल ही है। वह पहाड़ों पर माओवादी पर्चे चिपकाता था। इस मामले को लेकर तत्कालीन हरीश रावत सरकार भी परेशान हो गई थी। उस समय पता नहीं चल सका था कि कौन लोग पर्चे चिपका रहे हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया देवेंद्र सिंह झारखंड के माओवादियों से प्रशिक्षण लेकर आया है। देर शाम आईबी की टीम भी पूछताछ करने के लिए पहुंच गई थी। पूछताछ के लिए नैनीताल के अलावा ऊधमसिंह नगर के पुलिस अधिकारी भी चोरगलिया पहुंचे थे।