{"_id":"5c953f6abdec22146f514f93","slug":"11553284970-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जू में पहुंचे सर्वाधिक 1364 पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जू में पहुंचे सर्वाधिक 1364 पर्यटक
विज्ञापन
nainital zoo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। शहर में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन ने दस्तक दे दी है। माल रोड, बाजार समेत नगर के दर्शनीय स्थल सभी पर्यटकों से दिनभर गुलजार रहे। सबसे अधिक 1364 पर्यटक चिड़ियाघर में पहुंचे जबकि सबसे कम 755 पर्यटकों ने वॉटर फॉल में मौज मस्ती की। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से नगर में विभिन्न पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों के चेहरे अब खिलने लगे हैं।
पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार का आनंद लिया। उन्होंने दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। केएमवीएन की ओर से संचालित केव गार्डन की प्रबंधक लता बिष्ट ने बताया कि दिनभर में 1100 पर्यटकों ने प्राकृतिक गुफाओं के दीदार किए। निगम की ओर से ही संचालित केबल कार के मुख्य प्रबंधक दिनेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि दिनभर में 800 पर्यटकों ने केबल कार का आनंद लिया। नैनीताल वन प्रभाग की ओर से संचालित चिड़ियाघर के वन दरोगा खजान चंद्र मिश्रा ने बताया कि जू में 1161 वयस्क, 203 बच्चों ने जू में उच्च स्थलीय वन्य प्राणियों के दीदार किए। प्रभाग की ओर से ही नैनीताल कालाढ़ूंगी मोटर मार्ग में खुर्पाताल से पूर्व स्थित वॉटर फॉल के प्रबंधक दलीप सिंह ने बताया कि दिनभर में 755 पर्यटक वहां पहुंचे। पर्यटकों ने बारापत्थर, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, पंगूट, टिफिन टॉप, किलबरी, हनुमानगढ़ी, खुर्पाताल, सातताल, सरिताताल, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन समेत अन्य दर्शनीय स्थलों के दीदार किए।
जू में पहुंचे सर्वाधिक 1364 पर्यटक
ग्रीष्मकालीन पर्यटन की शुरुआत से सरोवरनगरी गुलजार