{"_id":"5c7af1b8bdec2273771f4618","slug":"11551561144-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य में खेलों के लिए होगा आधारभूत ढांचे का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य में खेलों के लिए होगा आधारभूत ढांचे का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राज्य में प्रस्तावित 2020 राष्ट्रीय खेलों के लिए आधारभूत ढांचे का विकास होगा। कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडलों में खेल मैदान और हॉस्टल बनाएं जाएंगे। राज्य सरकार ने दोनों मंडलों के लिए पांच बड़े प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। राज्य सरकार ने खेलो इंडिया के तहत केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। पांचों योजनाओं को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
राज्य सरकार ने अपने बजट में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए 70 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है लेकिन इन खेलों के लिए आधारभूत ढांचा अभी चुनौती है। अब राज्य सरकार ने आधारभूत ढांचे के विकास के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है। फिलहाल खेलो इंडिया के तहत केंद्र सरकार से पांच योजनाओं का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय खेल मंत्रालय से इन योजनाओं को लेकर राज्य सरकार की वार्ता अंतिम दौर में है।
कुमाऊं के लिए प्रस्तावित योजनाएं
-हल्द्वानी में सिंथेटिक ट्रैक और फुटबाल मैदान बनाने की योजना है। इसके लिए 2.26 करोड़ की डिमांड की गई है।
-रुद्रपुर में बॉक्सिंग शेड भी बनाया जाएगा। इसके लिए 1.15 करोड़ मांगे गए हैं।
गढ़वाल के लिए प्रस्तावित योजनाएं
- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 200 बेड का हॉस्टल बनेगा। इसके लिए 12.71 करोड़ मांगे गए हैं।
- यहीं पर शूटिंग रेंज और हरिद्वार के रोशनाबाद में फुटबाल मैदान का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शूटिंग रेंज के लिए 31.18 करोड़ और फुटबाल मैदान के लिए 17.03 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।
विज्ञापन
खेलो इंडिया के तहत केंद्र सरकार को कई प्रस्ताव भेजे गए हैं। इन योजनाओं की केंद्र सरकार से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पांचों योजनाओं के मंजूरी मिलने से खिलाड़ियों को फायदा होगा।
-प्रताप साह, खेल निदेशक, उत्तराखंड