{"_id":"5bae8c8e867a557f66620826","slug":"11538165902-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घूनी नलकूप का डिस्चार्ज भी घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घूनी नलकूप का डिस्चार्ज भी घटा
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण इलाकों में लगाए गए नलकूपों का डिस्चार्ज कम होता जा रहा है। एक के बाद एक नलकूप खराब होते जा रहे हैं। डिस्चार्ज कम होने से पहले ही चार नलकूप फेल घोषित हो चुके हैं। एक नलकूप का परीक्षण कराया जा रहा है। अब घूनी के नलकूप का डिस्चार्ज भी कम होने से इलाके में पेयजल संकट बढ़ गया है।
शहर और ग्रामीण इलाकों में लगाए गए पनियाली, पीपल पोखरा, आंवलाकोट, मंडी नलकूपों का डिस्चार्ज कम होने से यह पूरी तरह सूख गए हैं और विभाग ने इन्हें फेल घोषित कर दिया है। हाल में हरिपुर नायक के नलकूप का डिस्चार्ज भी 1200 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) से घटकर 50 एलपीएम रह गया है। जलसंस्थान ने इस नलकूप का परीक्षण करने की बात कही है। अब घूनी नंबर एक स्थित नलकूप का डिस्चार्ज भी 1200 एलपीएम से घटकर मात्र 300 एलपीएम रह गया है। जिस वजह से इलाके में पेयजल किल्लत पैदा हो गई है। क्षेत्रवासियों ने शीशमहल ट्रीटमेंट प्लांट से बिछाई गई पेयजल लाइन से इलाके की पेयजल सप्लाई सुचारु कराने की मांग की है। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार उपाध्याय का कहना है कि हरिपुर नायक और घूनी नंबर एक में किन कारणों से डिस्चार्ज कम हुआ है, इसका परीक्षण कराया जाएगा। नलकूप का डिस्चार्ज कम होने पर नए नलकूपों का प्रस्ताव बनाया जाएगा।