{"_id":"5b9d663a867a557eaa4dd908","slug":"11537041978-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश परीक्षा के बिना मिलेगा आईटीआई में एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश परीक्षा के बिना मिलेगा आईटीआई में एडमिशन
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बिना प्रवेश परीक्षा के भी दाखिला मिलेगा। वर्तमान सत्र में एनसीवीटी ने कई ट्रेडों को मान्यता दे दी है। इस कारण जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में करीब 300 सीटें खाली रह गई हैं। प्रवेश के लिए हाईस्कूल पास बच्चे आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
आईटीआई में तीन चरणों में प्रवेश हुए थे। हाल ही में एनसीवीटी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, रेफ्रीजरेशन, ऑटो, ऑटो बॉडी मेकर, कटिंग-स्विंग आदि ट्रेडों में सीटें बढ़ा दी हैं। इस कारण जिले के बेतालघाट, बिंदुखत्ता, कालाढूंगी, ढोकाने, हल्द्वानी आईटीआई युवक व महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में करीब 300 सीटें खाली रह गई हैं। आईटीआई के नोडल अधिकारी जेएस जलाल ने बताया कि सीटें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा न देने वाले बच्चों को भी एडमिशन मिलेगा। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर है। आवेदन पत्र केवल आईटीआई युवक हल्द्वानी में जमा होंगे।