{"_id":"5b78800442c792465d1d2071","slug":"11534623748-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरगलिया के ग्रामीणों का डीएम कैंप कार्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरगलिया के ग्रामीणों का डीएम कैंप कार्यालय में प्रदर्शन
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नंधौर टाइगर रिजर्व के प्रस्ताव के विरोध में शनिवार को चोरगलिया और आसपास के कई ग्रामीणों ने डीएम कैंप कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में ग्रामीणों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रस्ताव निरस्त न होने पर उग्र धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने कहा कि पिछले दिनों वन अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए नंधौर टाइगर रिजर्व के प्रस्ताव को मंजूरी न देने का आश्वासन दिया था लेकिन फिर शासन ने मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से चोरगलिया क्षेत्र को टाइगर रिजर्व बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा है।
ग्रामीणों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर सरकार की इस योजना को स्वीकार नहीं करेंगे। चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो वह चक्का जाम और आत्मदाह से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
बाद में डीएम ने मामले में जरूरी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में भुवन पोखरिया, संध्या डालाकोटी, ग्राम प्रधान हेमलता, प्रकाश बेलवाल, भुवन पनेरू, मोहन बजेठा, विक्रमजीत सिंह, दीपक, प्रधान सुरजीत कौर, नेत्र सिंह बिष्ट, किशन राम, दुर्गालाल, राहुल पानू, भूपेंद्र सिंह, विवेक शर्मा, दिनेश चौसाली आदि थे।