{"_id":"5b6dd8e84f1c1ba13e8b6296","slug":"11533925608-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों की बैठक में उठा लावारिश जानवरों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों की बैठक में उठा लावारिश जानवरों का मुद्दा
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक लीग की बैठक में भी नगर में घूम रहे लावारिस जानवरों की समस्या प्रमुखता से उठाई गई। प्रशासन से लावारिस जानवरों से निजात दिलाने की मांग उठाई गई। बैठक में ईसीएचएस की सेवा शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।
यहां पूर्व सैनिक सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर में निरंतर बढ़ती जा रही लावारिस जानवरों की समस्या पर गहरी नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि यह जानवर जहां दुर्घटना का सबब बन रहे हैं, वहीं इनसे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कहा कि पूर्व में लावारिस जानवर एक पूर्व सैनिक समेत कई लोगों को घायल कर चुके हैं। लोगों ने क्यारियों में सब्जियों का उत्पादन करना तक छोड़ दिया है।
बैठक में तय हुआ कि 15 अगस्त को सभागार में समारोह का आयोजन होगा। इस मौके पर ईसीएचएस की सेवा शुरू नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई। साथ ही एमएच में मेडिकल स्पेशलिस्ट के पहुंचने पर खुशी जताई गई। बैठक में महासचिव कै. अर्जुन सिंह बिष्ट, कै. जेसी त्रिपाठी, कै. मोहन सिंह, कै. रघुवर सिंह, कै. महेंद्र सिंह, सरोज चौधरी, कमला रावत, रघुवर दत्त, जगदीश चंद्रा, ध्यान सिंह, ऊर्बादत्त सहित तमाम लोग मौजूद रहे।