फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पेयजल की मांग पर जलसंस्थान में किया प्रदर्शन

पेयजल की मांग पर जलसंस्थान में किया प्रदर्शन

Sat, 04 Aug 2018 02:05 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
पेयजल की मांग पर जलसंस्थान में किया प्रदर्शन
हल्द्वानी। सावन में झमाझम बारिश के बावजूद शहरवासियों को पेयजल किल्लत से निजात नहीं मिल रही है। शुक्रवार को पेयजल किल्लत से परेशान नईबस्ती काठगोदाम के लोगों ने जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन किया। इधर, ताज चौराहा स्थित नलकूप की मोटर एक महीने बाद फिर फुंक गई है। मोटर फुंकने से क्षेत्र के हजारों लोग पेयजल के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

जलसंस्थान के शीशमहल दफ्तर में प्रदर्शन कर रहे नईबस्ती काठगोदाम के लोगों ने कहा कि इलाके में एक महीने नलों में पेयजल नहीं आ रहा है। जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद तीन चार दिन तो पानी दिया गया लेकिन फिर आपूर्ति बंद हो गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र के करीब 50-60 परिवारों को पेयजल नहीं मिल रहा है जबकि कुछ परिवारों को भरपूर पानी दिया जा रहा है। जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने शीतलाहाट में लाइन का काम चलने की वजह से आपूर्ति ठप होने की बात कही। चेतावनी दी कि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो जलसंस्थान दफ्तर में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में नीरज कुमार, जयप्रकाश वर्मा, सलीम अहमद, सलमान, विशाल कुमार, संजू, नौशाद बेगम, पुष्पा देवी, वीरमती, मिथलेश मौजूद थे। इधर, ताज चौराहा स्थित नलकूप की मोटर एक महीने बाद फिर फुंक गई है। रमजान के दिनों में मोटर फुंकने से क्षेत्रवासियों को दस दिन तक पेयजल के लिए परेशान रहना पड़ा। दोबारा मोटर फुंकने से क्षेत्रवासी परेशान हैं।
विज्ञापन


पेयजल के लिए जलसंस्थान दफ्तर में किया प्रदर्शन
फिर फुंकी ताज चौराहा नलकूप की मोटर, हजारों लोग परेशान

नईबस्ती में पेयजल लाइन का निरीक्षण कराया जाएगा। लाइन को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी। ताज चौराहा स्थित नलकूप की मरम्मत शुरू करा दी गई है। तीन-चार दिन में नलकूप ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि लोसाली, सहायक अभियंता जलसंस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed