{"_id":"5b522bb24f1c1b49748b5f56","slug":"11532111794-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी बारिश के लिए लोगों को करना होगा अगस्त पहले और दूसरे सप्ताह का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी बारिश के लिए लोगों को करना होगा अगस्त पहले और दूसरे सप्ताह का इंतजार
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बारिश नहीं होने से लोग परेशान हैं, पहाड़ों में पानी की कमी के कारण कई स्थानों पर धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। ज्योतिषीय गणना पर यकीन करें तो जुलाई अंत तक भी अच्छी बारिश की संभावना नहीं है, अगस्त पहले और दूसरे सप्ताह में अच्छी बारिश तथा आठ से 11 अगस्त तक अतिवृष्टि का योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. पीसी तिवारी का कहना है कि गोचरलग्न में सूर्य, बुध के साथ राहु ग्रह भी स्थित है, जिसके परिणाम से मानसून में रुकावट पैदा हुई है।
चौबटिया मनेला के तिवारीखोला निवासी ज्योतिषाचार्य पं. पीसी तिवारी का कहना है कि मानसून की वर्षा के लिए सूर्य, बुध, शुक्र ग्रहों की मुख्य भूमिका होती है, जबकि सामान्य वर्षा के लिए चंद्र ग्रह की। उन्होंने ग्रहों की गणना कर वर्तमान स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया, पता चला कि वर्षा के लिए जल तत्व कारक ग्रह शुक्र पांच जुलाई से सिंह राशि में प्रवेश करने पर सूर्य बुध से आगे चल रहा है, तथा गोचरलग्न में सूर्य, बुध के साथ राहू ग्रह भी स्थित है, जिसके परिणाम से मानसून में रुकावट पैदा हुई है।
विज्ञापन
16 जुलाई को कर्क राशि में सूर्यदेव प्रवेश कर चुके हैं, फिर भी श्रावण के पूर्वार्द्ध तक वर्षायोग निर्बल ही रहेगा। बताया कि चंद्रमा तथा सूर्य जलचर राशि व नक्षत्रों में होने पर जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त प्रथम सप्ताह के बीच में वर्षा का सामान्य योग बन रहा है, कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। गोचर कर्कलग्न में पुन: चंद्र ग्रह के आगमन से अगस्त दूसरे सप्ताह में चतुर्ग्रही योग के कारण अच्छी बारिश की संभावना है। इस अवधि में सूर्य चंद्रमा के अश्लेषा नक्षत्र में रहने पर आठ से 11 अगस्त तक ऊंचे पहाड़ी स्थानों के साथ मैदानी और घाटी वाले स्थानों में तेज बारिश होगी।
विज्ञापन