फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक करोड़ लीटर पानी हर रोज हो रहा बर्बाद

एक करोड़ लीटर पानी हर रोज हो रहा बर्बाद

Sat, 30 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ लीटर पानी हर रोज हो रहा बर्बाद
cold water
हल्द्वानी। पुरानी और जीर्णशीर्ण हो चुकी पेयजल लाइनों में लीकेज भी पेयजल संकट की बड़ी वजह है। अधिकारी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि मौजूदा पेयजल लाइनों से पानी संकट से निजात मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन

शहर की पेयजल योजना 60 साल पुरानी है और मौजूदा आबादी के लिए पेयजल लाइनें छोटी पड़ चुकी हैं। जिस वजह से पेयजल योजना के आखिरी छोर में बसे लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती है। टेल एंड के इलाकों में साल भर पेयजल का संकट बना रहता है। पुरानी और जीर्णशीर्ण लाइनें कई स्थानों पर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति पर 20 लीटर पेयजल का लीकेज है। संबंधित विभाग यह स्वीकार कर रहे हैं कि 76 हजार कनेक्शनों में विभागीय मानकों के तहत भी प्रति कनेक्शन पर चार लोगों को निर्भरता मानें तो करीब 50 लाख 80 हजार लीटर पानी लीकेज की वजह से बर्बाद हो रहा है। हकीकत यह है कि जगह-जगह लाइनें लीकेज होने से इससे कहीं अधिक करीब एक करोड़ लीटर से अधिक पानी की बर्बादी रोज हो रही है।
विज्ञापन


ये है स्थिति...
-जलसंस्थान के पास शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 76 हजार कनेक्शन हैं।
-जलसंस्थान को गौला से 34.5 एमएलडी पानी मिल रहा है।
-करीब 45 एमएलडी पानी नलकूपों से मिल रहा है।
-जलसंस्थान को मौजूदा आबादी के लिए 86 एमएलडी पानी की जरूरत है जबकि सभी स्रोतों से जलसंस्थान को 80 एमएलडी पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
-लीकेज की वजह से लोगों को सिर्फ 70 एमएलडी पानी मिल रहा है।

ईई की लाचारी
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि पेयजल लाइनों के छोटा पड़ने और वितरण व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने की वजह से योजना के बाहरी छोर में पेयजल का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed