{"_id":"5ad268ad4f1c1ba1098b492c","slug":"11523738797-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर चुनाव को लेकर व्यापारी भी मैदान में उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर चुनाव को लेकर व्यापारी भी मैदान में उतरे
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। निकाय चुनाव में व्यापारी नेता भी ताल ठोकने का मन बना रहे हैं। जगह-जगह शुभकामना संदेश देते पोस्टर-बैनर से इनका इरादा भी साफ हो गया है। शहर में प्रमुख तौर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल आदि हैं। इन व्यापार मंडलों से कई नेताओं ने मेयर की दावेदारी की है। हर नेता अपने अपने व्यापारियों, क्षेत्रीय लोगों को जोड़ने में जुट गए हैं। टिकट के लिए दिल्ली-देहरादून की दौड़ भी शुरू कर दी है। हर नेता टिकट के लिए तिकड़म भिड़ा रहा है।
भाजपा-कांग्रेस के लिए बन सकती हैं गले की फांस
भाजपा के सामने जहां सीट बचाने को जद्दोजेहद है तो कांग्रेस भाजपा के किले में सेंध मारना चाहती है। ऐसे में व्यापारी नेताओं की दावेदारी को नजरअंदाज कर व्यापारी वर्ग को नाराज करना महंगा साबित हो सकता है। व्यापारी वर्ग में किसी भी दल को जिताने का दमखम है इसके बाद पार्टियों के पदाधिकारी भी मनाने में जुट गए हैं। बड़ी मुसीबत कांग्रेस के सामने हैं क्योंकि सबसे ज्यादा दावेदारियां कांग्रेस से हैं।
ये व्यापारी नेता है मेयर के दावेदार
हुकुम सिंह कुंवर, राजेंद्र सिंह बिष्ट, योगेश शर्मा, हेमंत बगड़वाल,